बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 508 अंक ऊपर खुला, निफ्टी 16700 के पार 

Opening bell: Sensex opens up 508 points, Nifty crosses 16700
बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 508 अंक ऊपर खुला, निफ्टी 16700 के पार 
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 508 अंक ऊपर खुला, निफ्टी 16700 के पार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (29 जुलाई 2022, शुक्रवार ) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 508.65 अंक यानी कि 0.89% बढ़त के साथ 57366.44 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 154.70 अंक यानी कि 0.91% की बढ़त के साथ 17084.30 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कोरोबार के दौरान करीब 1410 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 360 शेयरों में गिरावट आई है जबकि 80 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स और टाइटन कंपनी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और सन फार्मा लाल निशान पर रहे।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन  (28 जुलाई 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 519.99 अंक की बढ़त के साथ 56336.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 139.80 अंक की बढ़त के साथ 16781.60 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बंद होते समय बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 1,041.47 अंक यानी कि 1.87% की बढ़त के साथ 56,857.79 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 287.80 अंक यानी कि +1.73% की बढ़त के साथ 16,929.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   29 July 2022 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story