Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिली राहत, जानें क्या है दाम

Petrol diesel price on 07 march 2021
Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिली राहत, जानें क्या है दाम
Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिली राहत, जानें क्या है दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज लगातार आठवें दिन (07 मार्च,रविवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि आखिरी बार बीते शनिवार को पेट्रोल के दाम 23 24 पैसे और डीजल के दाम 15 16 पैसे बढ़ाए गए थे।

फिलहाल दोनों ईंधन के के भाव स्थिर बने हुए हैं। देखा जाए तो मार्च माह की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में नरमी रही है। जबकि फरवरी माह में लगातार बढ़ोतरी से रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं आज के दाम...

 क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम? निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

91.17 रुपए प्रति लीटर

81.47 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

97.57 रुपए प्रति लीटर

88.60 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

91.35 रुपए प्रति लीटर

84.35 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

93.11 रुपए प्रति लीटर

86.45 रुपए प्रति लीटर

... तो और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Created On :   7 March 2021 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story