- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन राहत, जानें आज के दाम
हाईलाइट
- डीजल की कीमत में आज नहीं हुई वृद्धि
- पेट्रोल के दाम में भी नहीं हुआ कोई बदलाव
- आगामी दिनों में महंगा हो सकता है ईंधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बीते सप्ताह हल्का उछाल देखा गया था। हालांकि घरेलू बाजार में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शुक्रवार, 24 जुलाई) लगातार चौथे दिन आमजन को राहत दी है, जब पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से डीजल की कीमत में निरंतर वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का रेट 81.64 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।
आज से 4 दिन पहले ही डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, 6 दिन पहले 17 पैसे, 7 दिन पहले 17 पैसे और 9 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। देखा जाए तो 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि बात करें पेट्रोल की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने बीते 25 दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
बैंकों में भी सुरक्षित नहीं आपका पैसा, 18 सरकारी बैंकों में 1.48 लाख करोड़ की धोखाधड़ी : RTI
पेट्रोल- डीजल की कीमत
पेट्रोल के रेट में आखिरी बार बढ़ोतरी 29 जून को की गई थी। इसके रेट में 5 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 80.43 रुपए प्रति लीटर | 81.64 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई | 87.19 रुपए प्रति लीटर | 79.83 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता | 82.10 रुपए प्रति लीटर | 76.77 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई | 83.63 रुपए प्रति लीटर | 78.60 रुपए प्रति लीटर |
पांच सौ करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर से ई-बिल योजना
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।