Fuel Price: 24 दिन बाद घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज क्या है कीमत

Petrol diesel price on 24 march 2021
Fuel Price: 24 दिन बाद घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज क्या है कीमत
Fuel Price: 24 दिन बाद घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज क्या है कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों से आज बड़ी राहत मिली है। पूरे 24 दिनों तक दोनों ईंधन के भाव जस के तस रहने के बाद आज (बुधवार, 24 मार्च) इनके रेट घट गए हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। वहीं डीजल भी 17 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। 

बता दें कि घरेलू तेल कंपनियों ने 10 फरवरी से 26 फरवरी के बीच पेट्रोल डीजल के रेट में करीब 4 से 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। लेकिन, 27 फरवरी के बाद से दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अदाणी ग्रीन एनर्जी स्काईपावर ग्लोबल से 50 मेगावाट सौर परिसंपत्ति हासिल करेगा 
 
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.99 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 91.18 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.95 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 81.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 88.42 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 84.18 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 86.29 रुपए चुकाना होंगे।

इकोनॉमी को डबल झटका, रिटेल इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   24 March 2021 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story