Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत, जानें आज के दाम

Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। लेकिन बीते 44 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संसोधन नहीं किया गया। इनकी कीमत में आखिरी बाद बदलाव 16 मार्च को किया गया था। इसके बाद से कीमत स्थिर बनी हुई है।

मई के अंत तक 4 करोड़ लोग नहीं कर पाएंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल- ICEA

भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार (25 अप्रैल) को भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज भी ईंधन पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। यहां बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ा का असर घरेलू बाजार में साफ तौर पर दिखाई देता है। लेकिन इस बार यह बेअसर ही रहा। 

बढ़ सकते हैं दाम
पेट्रोल डीजल के दामों में जहां गिरावट नहीं हुई, वहां बढ़ोतरी भी नहीं हुई। ऐसे में इसे एक माह की राहत भी कहा जा सकता है। लेकिन जानकारों की मानें तो लॉकडाउन के चलते पेट्रोल और डीजल की मांग में आई भारी कमी के चलते यह हालात बने हुए हैं। जब इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं ​हो सका है। ​आने वाले दिनों में इनके दाम बढ़ाए जा सकते हैं, फिलहाल आइए जानते हैं आज की कीमत...

Cyber Crime: SBI ने किया अलर्ट, इन नंबरों से आ रहा कॉल तो हो जाएं सावधान

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

69.59 रुपए प्रति लीटर

62.29 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

72.28 रुपए प्रति लीटर

65.71 रुपए प्रति लीटर 

 

Created On :   25 April 2020 3:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story