मध्य प्रदेश में एक जुलाई से 20 फीसदी कम होंगी प्रॉपर्टी की कीमतें

- कलेक्टर गाइडलाइन (बाजार दर) बढ़ाने के प्रस्ताव को भी खारिज किया
- केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक के बाद प्रॉपर्टी कीमत कम करने का फैसला लिया
- रियल एस्टेट को मंदी से उबारने के लिए कैबिनेट ने यह फैसला लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल।। प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को एक बड़ी राहत मिली है, यह कि प्रदेशभर में कहीं भी प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी। खास बात ये कि यहां एक जुलाई से प्रॉपर्टी की कीमतें 20 फीसदी कम होंगी। दरअसल भोपाल में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने अफसरों को निर्देश दिए कि कलेक्टर गाइडलाइन में प्रॉपर्टी की दरें 20 फीसदी कम करने के कैबिनेट के फैसले को एक जुलाई से लागू किया जाए।
रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस लिया
 केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में कुछ चुनिंदा जगहों पर कलेक्टर गाइडलाइन (बाजार दर) बढ़ाने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। राजधानी में यह यह पहली बार है जब पंजीयन विभग ने प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस लिया है। बता दें कि 19 जून को रियल एस्टेट को मंदी से उबारने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश में प्रॉपर्टी की कीमतें 20 फीसदी तक घटाने का फैसला लिया था। 
राजधानी की प्रमुख जगहों पर दाम घटने के बाद कीमतें, प्रति वर्गमीटर में
| प्रमुख जगह | प्रस्तावित रेट | 20% कम होने के बाद कीमतें | 
| आदित्य एवेन्यू | 24,000 | 19,200 | 
| बावड़ियाकलां की कॉलोनियां | 21,000 | 16,800 | 
| पैलेस आर्चेड | 20,000 | 16,000 | 
| यशोदा परिसर | 20,000 | 16,000 | 
| सर्वधर्म सोसायटी दामखेड़ा | 19,000 | 15,200 | 
| फारच्यून सौम्या हेरिटेज | 17,000 | 13,600 | 
| अटलांटिस, कटारा | 17,000 | 13,600 | 
| सलैया | 16,000 | 12,800 | 
| सागर गोल्डन कटारा | 15,000 | 12000 | 
| सागर लैंडमार्क | 14,000 | 11,200 | 
| चिनार ड्रीम, रतनपुर | 11,000 | 8,800 | 
| पतंजलि परिसर | 10,000 | 8,000 | 
| गोंदरमऊ | 9000 | 7,200 | 
| उमा विहार | 8000 | 6,400 | 
| आईबीडी ग्लोरी भौंरी | 7000 | 5,600 | 
| लांबाखेड़ा व कॉलोनी | 6000 | 4,800 | 
| माया एन्क्लेव | 5500 | 4,400 | 
| बर्रई | 5000 | 4,000 | 
| कलाखेड़ी | 1,300 | 1,040 | 
Created On :   25 Jun 2019 12:45 PM IST












