Share market: सेंसेक्स 40 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,195 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 40 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,195 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 21.30 अंकों या 0.19% की गिरावट के साथ 11194.20 पर बंद
  • सेंसेक्स 39.35 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 38101.12 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 39.35 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 38101.12 पर और निफ्टी 21.30 अंकों या 0.19% की गिरावट के साथ 11194.20 पर बंद हुआ। लगभग 1055 शेयरों में तेजी, 1557 शेयरों में गिरावट आई है और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और इंफोसिस में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, एसबीआई और गेल इंडिया में गिरावट देखने को मिली। आईटी और एनर्जी को छोड़कर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। जबकि बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 268.95 अंक या 0.71% की तेजी के साथ 38140.47 पर और निफ्टी 82.90 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 11,215.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   24 July 2020 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story