Petrol- Diesel Price: 106 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई और तमिलनाडू तक कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

106 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई और तमिलनाडू तक कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम
आज (14 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 105.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और अब भाव 106 डॉलर के करीब जा पहुंचा है। इसी बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (13 अक्टूबर 2026, मंगलवार) भी पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए मिल रहा है। हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.69 रुपए और डीजल के लिए 103.82 रुपए चुकाना होंगे। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सत्र के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (14 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 105.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 103.65 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   13 Oct 2026 11:58 AM IST

Tags

Next Story