Share Market Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंक की बढ़त, निफ्टी 22600 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (13 अक्टूबर 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 150 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,951.73 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 122.05 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत बढ़कर 22,642.50 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
जबकि, निफ्टी की कंपनियों में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर मैक्स हेल्थकेयर, एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 61 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.16 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो कि 2 अप्रैल, 2026 के बाद से एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त थी।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (12 अक्टूबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 361.65 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत बढ़कर 72,833.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 122.05 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत बढ़कर 22,642.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 547.65 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत गिरकर 71,924.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 157.10 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,363.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 Oct 2026 10:47 AM IST












