Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से उठापटक देखने को मिल रही है। फिलहाल, एक दिन की तेजी के बाद इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (21 जुलाई 2026, मंगलवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में भी पेट्रोल 116.99 रुपए और डीजल 105.03 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए में मिल रहा है। जबकि, लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.86 रुपए और डीजल के लिए 95.36 रुपए चुकाना होंगे।
यह भी पढ़े -Maruti Brezza Facelift का लॉन्च से पहले सामने आया नया फ्रंट लुक, वीडियो में दिखी SUV की पहली झलक
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (21 जुलाई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 90.48 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   21 July 2026 10:26 AM IST









