Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम

पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम
  • ब्रेंट क्रूड ऑयल 68.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया है
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है
  • पटना में पेट्रोल 105.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल 69 डॉलर प्रति बैरल नीचे आ गया है। लेकिन, सरकारी तेल कंपनियों ने आज (28 जुलाई 2025, सोमवार) भी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 47 पैसे बढ़कर 95.65 रुपए और डीजल 45 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 94.77 रुपए और डीजल 08 पैसे महंगा होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 19-19 पैसे बढ़कर क्रमश: 101.16 रुपए और 92.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में भी पेट्रोल 07 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 06 पैसे महंगा होकर 91.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिनों से लगातार गिरावट देखने का मिल रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। आज (28 जुलाई 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 68.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 68.71 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   28 July 2025 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story