इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा: Piaggio Ape E-City Ultra और E-City FX Maxx लॉन्च, मिलेगी 236Km की ड्राइविंग रेंज

Piaggio Ape E-City Ultra और E-City FX Maxx लॉन्च, मिलेगी 236Km की ड्राइविंग रेंज
  • Piaggio Ape E-City Ultra की कीमत 3.88 लाख रुपए है
  • Piaggio Ape E-City FX Maxx की कीमत 3.30 लाख रुपए है
  • कंपनी इस पर 5 साल/2,25,000 किमी की वारंटी दे रही है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इतालवी पियाजियो समूह (Italian Piaggio Group) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (Piaggio Vehicles Pvt Ltd) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लाइनअप का विस्तार करते हुए दो नए इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को बाजार में उतारा है। इनके नाम पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रा (Piaggio Ape E-City Ultra) और ई-सिटी एफएक्स मैक्स (E-City FX Maxx) हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...

Piaggio Ape E-City Ultra और E-City FX Maxx की कीमत

आपे ई-सिटी अल्ट्रा को 3.88 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस पर 5 साल/2,25,000 किमी की वारंटी दे रही है। वहीं ई-सिटी एफएक्स मैक्स को 3.30 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।

Piaggio Ape E-City Ultra और E-City FX Maxx की खूबियां

सबसे पहले बात करते हैं आपे ई-सिटी अल्ट्रा की तो इसमें 10.2 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज होने के बाद यह 236 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 9.55 kW की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

इसमें 28% की ग्रेडेबिलिटी, क्लाइम्ब असिस्ट मोड और 3 किलोवाट चार्जर के साथ फास्ट-चार्जिंग बैटरी दी गई है। इसमें एक डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जो चार्ज की स्थिति, खाली होने तक की दूरी और सिस्टम अलर्ट जैसी जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें इंटेलिजेंट टेलीमैटिक्स, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

जबकि, ई-सिटी एफएक्स मैक्स में 8.0 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज होने के बाद 174 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। इसमें दी गई मोटर 7.5 kW की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 19% की ग्रेडेबिलिटी दी गई है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स अपग्रेड मिलते हैं।

Created On :   26 July 2025 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story