- Dainik Bhaskar Hindi
- Education
- DU's fifth cut off is coming, now all seats can be full
दिल्ली विश्वविद्यालय: आ रही है डीयू की पांचवी कट ऑफ, अब फुल हो सकती हैं सभी सीटें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा यूजी दाखिले के लिए सोमवार शाम 8 नवंबर को 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग अलग कॉलेजों द्वारा कटऑफ जारी की जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कटऑफ लिस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70,000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से करीब 68,000 सीटों पर दाखिले पूरे किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय को अभी तक 2 लाख 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। 5वी कट ऑफ लिस्ट शेष बची 2000 सीटों के लिए जारी की जा रही है। 5वीं कटऑफ सूची के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में 9 और 10 नवंबर को विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाएंगे। फीस भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ लिस्ट एक अक्टूबर को जारी की गई थी, इसके आधार पर दाखिले 4 अक्टूबर से शुरू हुए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 अक्टूबर को और तीसरी कटऑफ 16 अक्टूबर को जारी की गई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की स्पेशल कटऑफ 25 अक्टूबर को आई। दिल्ली विश्वविद्यालय चौथी कटऑफ 30 अक्टूबर को और आई थी, अब पांचवीं कटऑफ 8 नवंबर को जारी की जा रही है। कई पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ 100 फीसद रही, दूसरी और तीसरी कटऑफ भी बस कुछ ही नीचे आई। चौथी कटऑफ में भी 1 से 3 प्रतिशत का अंतर आया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि कटऑफ के आधार पर दाखिला देने की इस प्रक्रिया में कई मेधावी छात्र दाखिले से वंचित रह जाते हैं। इसलिए विश्वविद्यालय को अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला प्रक्रिया अपनानी चाहिए। इस वर्ष बड़ी संख्या में केरल के छात्रों को यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला मिला है। अब तक जिन छात्रों को कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल सका, उनके लिए इवनिंग कॉलेज भी एक विकल्प है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में दो शिफ्ट हैं जिनमें से एक मॉनिर्ंग और दूसरी इवनिंग है। दिल्ली विश्वविद्यालय के इवनिंग कालेजों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह का कहना है कि फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगले वर्ष इसपर विचार होगा।
(आईएएनएस)
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दिल्ली विश्वविद्यालय: पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का स्कोर कार्ड जारी, अब शुरू होंगे दाखिले
16 साल के लेखक ने किया कमाल : रामायण के पुनर्पाठ के बाद इस लेखक ने किया भगवान राम के पूर्वजों के पहलुओं का वर्णन
पंजाब: कक्षा एक से दस तक पंजाबी भाषा हर स्कूल में अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
माइक्रोसॉफ्ट: 9 नवंबर को शिक्षा-केंद्रित कार्यक्रम को करेगा होस्ट