इसरो में निकली वैकेंसी, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

डिजिटल डेस्क। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में स्नातक अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कुल 200 पदों पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू 14 दिसंबर, 21 दिसंबर और चार जनवरी 2020 को होंगे।
पदों का पूर्ण विवरण:
(ग्रेजुएट अप्रेंटिस) कुल 41 पद
विषय | पदों की संख्या | स्टाइपेंड |
मैकेनिकल इंजीनियर | 10 | 9,000 रुपए हर महीने |
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 05 | 9,000 रुपए हर महीने |
| 10 | 9,000 रुपए हर महीने |
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 02 | 9,000 रुपए हर महीने |
| 02 | 9,000 रुपए हर महीने |
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | 05 | 9,000 रुपए हर महीने |
सिविल इंजीनियरिंग | 04 | 9,000 रुपए हर महीने |
लायब्रेरी साइंस | 03 | 9,000 रुपए हर महीने |
(टेक्निकल अप्रेंटिस) कुल 59 पद
विषय | पदों की संख्या | स्टाइपेंड |
| 20 | 8,000 रुपए हर महीने |
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 10 | 8,000 रुपए हर महीने |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 15 | 8,000 रुपए हर महीने |
केमिकल इंजीनियरिंग | 05 | 8,000 रुपए हर महीने |
सिविल इंजीनियरिंग | 09 | 8,000 रुपए हर महीने |
(ट्रेड अप्रेंटिस) कुल पद 120
विषय | पदों की संख्या | स्टाइपेंड |
फिटर | 22 | 8050 रुपए हर महीने |
वेल्डर | 10 | 7700 रुपए हर महीने |
इलेक्ट्रिशियन | 09 | 8050 रुपए हर महीने |
टर्नर | 06 | 8050 रुपए हर महीने |
मशीनिस्ट | 02 | 8050 रुपए हर महीने |
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक) | 02 | 8050 रुपए हर महीने |
ड्राफ्टसमैन (सिविल) | 04 | 8050 रुपए हर महीने |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक या मैकेनिक (रेडियो व टेलीविजन) | 05 | 8050 रुपए हर महीने |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 04 | 8050 रुपए हर महीने |
रेफ्रीजरेटर और एसी मैकेनिक | 04 | 8050 रुपए हर महीने |
मैकेनिक डीजल | 04 | 7700 रुपए हर महीने |
कारपेंटर | 02 | 7700 रुपए हर महीने |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट) | 01 | 8050 रुपए हर महीने |
पासा और कोपा | 45 | 7700 रुपए हर महीने |
आयु सीमा: 35 साल
इंटरव्यू की तारीखें:
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 14 दिसंबर 2019
- टेक्निकल अप्रेंटिस- 21 दिसंबर 2019
- ट्रेड अप्रेंटिस- 4 जनवरी 2020
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।