Pune News: 251 छात्रों पर एक खेल शिक्षक नियुक्त करेगी राज्य सरकार – मंत्री कोकाटे

251 छात्रों पर एक खेल शिक्षक नियुक्त करेगी राज्य सरकार – मंत्री कोकाटे

    भास्कर न्यूज, पुणे। ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर महाराष्ट्र ने अपनी खेल क्षमता को एक बार फिर साबित किया है। लेकिन, राज्य में अब भी पर्याप्त संख्या में खेल शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इस कमी के कारण विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रक्रिया सीमित रह गई है। अब राज्य सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रिक्त खेल शिक्षक पदों पर भर्ती शीघ्र करने का निर्णय लिया है।

    राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे ने बताया कि हर 251 छात्रों पर एक खेल शिक्षक नियुक्त करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। मंत्री कोकाटे ने कहा कि खेल शिक्षक खिलाड़ी निर्माण की रीढ़ हैं। सरकार को उनके योगदान का पूरा आभास है। वित्त विभाग से चर्चा के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। हाल ही में मंत्री कोकाटे से खेल शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला था जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। असल में 10 साल से ज्यादा समय से राज्य की किसी भी अनुदानित शाला में खेल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। परिणामस्वरूप, बी.पी.एड और एम.पी.एड जैसी डिग्रियां प्राप्त करने वाले कई प्रशिक्षित उम्मीदवार लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकारी भर्ती न होने से ये योग्य उम्मीदवार निजी विद्यालयों में बहुत कम मानधन पर कार्य करने को मजबूर हैं।

    Created On :   29 Oct 2025 3:34 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story