- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- दो साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक...
Pune City News: दो साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

By - Bhaskar Hindi |28 Oct 2025 4:57 PM IST
भास्कर न्यूज, हड़पसर। दो साल की मीरा ऐश्वर्या गौरव भट्टड़ ने सिर्फ 1 मिनट 7 सेकंड में भारत के 18 राज्यों और उनकी राजधानियों को याद करके खुद ही बताया। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें इसकी ओर से पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उनकी मां ने इसके लिए मेहनत से उन्हें सिखाया। उन्होंने मीरा को रोज हंसते-खेलते तीन से चार राज्य और राजधानियां मौखिक रूप से याद करवाईं। मीरा ने भी रोज़ हंसते-खेलते उन्हें दोहराया। घर के सदस्यों ने भी मीरा के साथ हंसते-खेलते बातचीत करके उसकी तैयारी करवाई। जब मीरा 14 महीने की थी, तभी उसने अपना नाम, पता, माता-पिता, दादी और दादाजी के मोबाइल नंबर याद कर लिए थे। उनकी अद्भुत समझने की क्षमता के कारण उन्होंने परिवार की मदद से यह रिकॉर्ड बनाया।
Created On :   28 Oct 2025 4:57 PM IST
Next Story












