National Census: 2027 तक 2 फेज में होगी जनगणना, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें सर्वे से जुड़ी बड़ी बातें

- 2027 तक संपन्न होगी जनगणना
- घर-घर जा कर ली जाएगी जानकारी
- गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार (16 जून) को जनगणना के संबंध में गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दो चरणों में आयोजित करवाई जाने वाली जनगणना साल 2027 तक पूरी होगी। पहला फेज 1 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। वहीं, दूसरा फेज 1 मार्च 2027 तक संपन्न होगा। इसके लिए 1 मार्च 2027 की मिड नाइट को रफरेंस डेट माना जाएगा। इसको आसान भाषा में समझें तो उस वक्त तक देश की जनसंख्या के आंकड़ें को रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। वहीं, बर्फीले इलाकों के लिए यह तारीख 1 अक्टूबर निश्चित की गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है।
2 फेज में होगी जनगणना
आपको बता दें कि, जनगणना साल 2027 में 2 चरणों में होगी। पहले फेज में मकान सूचीकरण या मकानों की गणना के नाम से भी जाना जाता है। इसमें हर परिवार के घर की स्थिति, उसमें मौजूद सुविधाएं और संपत्ति से संबंधित जानकारी ली जाएगी। फिर दूसरे फेज में घर में रहने वाले लोगों की ऐज (आयु), जेंडर (लिंग), एजुकेशन (शिक्षा) और एंप्लॉयमेंट (रोजगार) सहित अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। ताकि सरकार लोगों की जरूरत को समझ कर बेहर नीतियां बना सके।
कितने साल में होती है जनगणना?
भारत में हर दस साल में जनगणना होती है ताकि सरकार लोगों को लाभ देने वाली नीतियां बना सके। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पंजीयक सामान्य और जनगणना आयुक्त कार्यालय (Office of Registrar General and Census Commissioner) की जिम्मेदारी होती है कि वह जनगणना ठीक तरह से संपन्न करवाए। जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारी लोगों के घर-घर जा कर पूरी जानकारी जुटाते हैं।
Created On :   16 Jun 2025 12:35 PM IST