Rewa news: संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जनता मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला जनता मार्च
1947 के बाद देश लोकतंत्र की बहाली के लिए सड़कों पर है:डॉ सुनीलम

डिजिटल न्यूज़ रीवा

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में रीवा जिले की सिरमौर तहसील के ग्राम डिहिया एवं सेमरिया के ग्राम झलवार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी तथा एसआईआर रद्द करने लोकतंत्र बहाली एवं किसानों के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर किसान पंचायत एवं तिरंगे के साथ जनता मार्च का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एड. शिव सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, संभागीय संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र रामखेलावन निरत, जिला अध्यक्ष यदुवंश प्रताप सिंह, सिरमौर अध्यक्ष गोविंद तिवारी, सेमरिया संयोजक चक्रधर सिंह, जिला सचिव अनिल मिश्रा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। किसान पंचायत में एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज़ा मुक्ति, न्यूक्लियर पावर प्लांट योजना रद्द करने आदि मुद्दों पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने कहा कि 1947 के बाद फिर एक बार देश लोकतंत्र की बहाली के लिए सड़कों पर हैं। किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं सभी शामिल संगठनों के द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एसआईआर रद्द करने की मांग की जा रही है। आज का दिन लोकतंत्र की बहाली के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन बंसपति सिंह ने किया।

Created On :  

Tags

Next Story