- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- 18 सितम्बर को अजयगढ में होगी विशाल...
पन्ना: 18 सितम्बर को अजयगढ में होगी विशाल आम सभा

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ में आगामी दिनांक 18 सितम्बर 2023 को भाजपा की एक विशाल आम सभा स्थानीय रामलीला मैदान में सम्पन्न होगी। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विस्वा शर्मा एवं प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह हेलीकाप्टर द्वारा अजयगढ आयेंगे तथा विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा अन्तिम चरण में दिनांक 18 सितम्बर को पन्ना से अजयगढ पहुंचेगी। जिसका समापन रामलीला मैदान में होगा। कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सुल्लेरे, मंडल अध्यक्ष बब्लू कुशवाहा, महामंत्री राजेन्द्र खटीक एवं अमित गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुयें हैं।
Created On :   17 Sept 2023 1:52 PM IST
Next Story












