शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजित

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजित

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ में दिनांक २० जुलाई को प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता एवं संस्था प्राचार्य रागिनी नामदेव द्वारा १७ मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सस्था के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Created On :   21 July 2023 2:57 PM IST

Tags

Next Story