अजयगढ़: अजयगढ में महिलाओं ने इच्छा नवमीं पर आंवला वृक्ष की पूजा

अजयगढ में महिलाओं ने इच्छा नवमीं पर आंवला वृक्ष की पूजा

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 21 नवबंर 2023 मंगलवार को अक्षय नवमी का पर्व बडे हर्ष के साथ मनाया जाता है। इस दिन ऑवला के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने व ग्रहण करने का विधान है इसलिए इसे आंवला नवमीं कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है जिसमें महिलायें, बच्चे इस दिन नगर के प्रसिद्व मंदिरों में लगे ऑवले के पेड के नीचे बैठकर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं एवं शुक्ल पक्ष की नवमीं अक्षय एवं ऑवला नवमीं के नाम से मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार ऑवला भगवान विष्णु का प्रिय फल मना गया है और आंवले के वेद में कई देवी-देवताओं का वास माना गया है। भारतीय सनातन धर्म में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं के द्वारा ऑवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है।

Created On :   22 Nov 2023 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story