- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- ग्राम सिमराखुर्द में अज्ञात कारणों...
ग्राम सिमराखुर्द में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क,अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ थाना अंतर्गत ग्राम सिमराखुर्द के पटियन हार में बीती रात एक युवक के द्वारा फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बसंतलाल कौंदर पिता लेखराम कौंदर उम्र १८ वर्ष निवासी सिमराखुर्द ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के पीछे पेड पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना ग्रामीणों व परिजनों द्वारा अजयगढ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवाया। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Created On :   3 July 2023 11:34 AM IST
Next Story












