सेहत: गर्मियों में हेल्दी शीतपेय ठंडाई, पारंपरिक टेस्ट ओर से बढ़ने लगे हैं लोग

गर्मियों में हेल्दी शीतपेय ठंडाई, पारंपरिक टेस्ट ओर से बढ़ने लगे हैं लोग
  • घर की बनी ठंडाई को प्राथमिकता
  • शरीर को ताजगी देनेवाले पेय

डिजिटल डेस्क, अकोला. गर्मी के मौसम मेंशरीर को ताजगी देनेवाले और ठंडा रखनेवाले फलों के साथ ही शीतपेय को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। गर्मी के मौसम में प्राकृतिक पेय में आम का पना, गन्ने का रस, नींबू शरबत के साथ ही होली के मौसम में विशेष रुप से पसंद किया जानेवाले पेय पदार्थ है ठंड़ाई। जिसे होली के रंगों के साथ खूब मजे से सेवन किया जाता है। ठंड़ाई का सेवन होली के साथ ही रोजमर्रा भी इस्तेमाल किया जाता है। ठंडाई को विशेष रुप से गर्मियों का सबसे हेल्दी पेय माना जाता है जिसे शौक से घर पर बनाया जाता है या बाहर से रेडिमेड लाकर इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीष्म में सेहत के लिए लाभकारी शीतपेय में ठंड़ाई का नाम सबसे पहले आता है।यह एक पारम्पारिक पेय पदार्थ के रुप में जाना जाता है। ठंडाई में कोई नुकसानदायक पदार्थ नहीं होता। इसमें मौजूद सामग्री शरीर को पोषण और स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। ठंडाई पीने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है और वायरल संक्रमण की चपेट में कम आते हैं। इसमें इस्तेमाल होनेवाली सामग्री उच्च प्रमाण की होने से इसके दाम भी अधिक होते है और लाभ भी। बाजार में बोतल बंद ठंड़ाई 100 मिली से लेकर 1 लिटर तक उपलब्ध है। इसके साथ ही घर पर पारम्पारिक रुप से तैयार ठंड़ाई भी शहर में उपलब्ध है और इसे नागरिक प्राथमिकता देते है। पावड़र और पेस्ट दोनों रुप में मार्केट में ठंड़ाई मिलती है। ठंड़ाई में आमतौर पर बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ के बीज, खसखस, खरबूजे के बीज, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, काली मिर्च, इलायची पाउडर, केसर की कलियां और चीनी का इस्तेमाल होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है।

घर की बनी ठंडाई को प्राथमिकता

आरती प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के समय से मैने घर पर अपना व्यवसाय प्रारम्भ किया। इसमें अचार से लेकर ठंडाई और विविध सामग्री बनाई जाती है। इसमें ठंड़ाई भी शामिल है। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष घर की बनी को विशेष प्राथमिकतामिल रही है। इसमें सूखा और गीला मसाला दोनों रुप में मिलता है। दोनों के दाम 380 रुपए में 250 ग्राम के उपलब्ध है। जिसमें आसानी से दूध के साथ 8 से 10 ग्लास ठंड़ाई बन सकती है।


Created On :   1 March 2024 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story