अकोला: नहीं मिल रही डम्पिंग यार्ड के लिए जमीन, किराए की जमीन पर फेंक रहे कचरा

नहीं मिल रही डम्पिंग यार्ड के लिए जमीन, किराए की जमीन पर फेंक रहे कचरा
  • मैदान बना ‘मिनी डम्पिंग यार्ड’
  • कटंगी के पास देखी जा रही जगह

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। शहर से निकलने वाला हजारों टन कचरा नष्ट करने के लिए नगर परिषद प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नप को स्थापित हुए 100 वर्षाें से भी अधिक का समय बीत चुका है। बावजूद डम्पिंग यार्ड के लिए नगर परिषद को दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गोंदिया शहर की जनसंख्या लगभग 2 लाख से अधिक है। जिस वजह से शहर का विकास तेजी से हो रहा है। साथ ही घरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहरवासियों का स्वास्थ्य खराब न हो, इसके लिए नप प्रत्येक वॉर्ड में घंटा गाड़ी के माध्यम से कचरा जमा करने का काम कर्मचारियों के माध्यम से करा रही है।

नागरिकों के घरों से नप कर्मचारी गीला एवं सूखा कचरा इकट्‌ठा करती हैं। जमा किया हुआ हजारों टन कचरा ट्रैक्टर के माध्यम से गोरेगांव तहसील के हिरडामाली परिसर में फेंका जाता है। कचरे से होनेवाली बदबू के चलते कई बार नप के कर्मचारियों को हिरडामाली ग्रामवसियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है। किंतु मजबूरी के चलते कर्मचारी अपना काम करते दिखाई देते नजर आते हैं। कई बार नप कर्मचारियों द्वारा खाली जगहों पर कचरा डाला जाता है। जिससे नागरिकों को बदबू का सामना करना पड़ता है। कई मर्तबा शहरवासियों ने गुस्सा दिखाते हुए नप प्रशासन को कचरा खाली जगह नहीं फेंकने का ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी। नागरिकों की मांग को देखते हुए नप अधिकारियों ने कर्मचारियों को कहीं भी कचरा फेंकने से मना किया। डम्पिंग यार्ड की समस्या कब हल होगी? इस ओर शहरवासियों की नजरें लगी हुई है।

मैदान बना ‘मिनी डम्पिंग यार्ड’

शहर के वॉर्डाें से निकलने वाला कचरा ट्रैक्टरों द्वारा हिरडामाली रोज भेजा जाता है। किंतु बाजार परिसर से इकट्‌ठा होनेवाला कचरा नप परिसर में स्थित हिंदी टाऊन स्कूल के मैदान में जमा किया जाता है। यह कचरा घंटागाड़ी में जमा कर हिरडामाली भेजा जाता है। किंतु, इकट्‌ठा किया कचरा नप परिसर के हिंदी टाऊन स्कूल के मैदान में जमा करने से मैदान मानो ‘मिनी डम्पिंग यार्ड’ सा नजर आ रहा है।

कटंगी के पास देखी जा रही जगह

सी.ए. राणे, प्रशासकीय अधिकारी, नप के मुताबिक नगर परिषद के पास डम्पिंग यार्ड नहीं होने की वजह से बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नप द्वारा कचरा प्रबंधन प्रकल्प के लिए तहसील के कटंगी के पास जगह देखी गई है। कटंगी के पास कचरा प्रबंधन प्रकल्प हेतू एजंसी की नियुक्ति की गई है। एजंसी के माध्यम से इस जगह के प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया की जाएगी।


Created On :   6 Feb 2024 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story