- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- 141 एकड़ में आईटी पार्क होगा साकार,...
Amravati News: 141 एकड़ में आईटी पार्क होगा साकार, मिलेगा हजारों को रोजगार

Amravati News अमरावती शहर और जिले के लिए एक बड़ी, बहुप्रतीक्षित और खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल के चलते अमरावती के लिए मंजूर आईटी पार्क अब धरातल पर उतरने जा रहा है। इसके लिए नांदगांव पेठ अतिरिक्त एमआईडीसी क्षेत्र में 141 एकड़ भूमि को अंतिम रूप देते हुए राज्य के उद्योग सचिव ने औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी है। ताकि आईटी पार्क का भविष्य उज्जवल हो।
नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित इस विशाल भूखंड पर अत्याधुनिक आईटी पार्क विकसित किया जाएगा। इसके साकार होने से अमरावती और आसपास के क्षेत्रों में हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन, बल्कि अमरावती को राज्य और देश के तकनीकी मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।
नागपुर शीत सत्र में मिली थी हरी झंडी : जानकारी के अनुसार, विधानमंडल के नागपुर शीत सत्र के दौरान अमरावती जिले की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आईटी पार्क को हरी झंडी दी थी। इसके बाद से इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि स्थायी आईटी पार्क के निर्माण तक अस्थायी रूप से आईटी गतिविधियां शुरू की जाएं, ताकि क्षेत्र को शीघ्र लाभ मिल सके।
उद्योग भवन में अस्थायी आईटी पार्क की तैयारी - मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप एमआईडीसी प्रशासन ने स्थानीय उद्योग भवन की तीसरी और चौथी मंजिल पर प्रायोगिक तौर पर आईटी पार्क शुरू करने की तैयारी कर ली है। दोनों मंजिलों पर कुल 24 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल उपलब्ध है, जहां प्रारंभिक चरण में आईटी कंपनियां, स्टार्टअप्स और तकनीकी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे अमरावती के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
Created On :   31 Jan 2026 2:20 PM IST














