- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के लालखड़ी में अवैध गैस...
Amravati News: अमरावती के लालखड़ी में अवैध गैस रिफिलिंग अड्डे पर छापा, 2 गिरफ्तार

Amravati News खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण देशभर में गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर अब अमरावती शहर में भी साफ दिखाई दे रहा है। इस बीच गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी आक्रामक हो गई है। इसी कड़ी में शहर अपराध शाखा ने मंगलवार, 24 मार्च को नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के लालखड़ी इलाके में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन, वजन कांटा और एक ऑटो सहित कुल 2 लाख 5 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख फरीद शेख नजीर (46, भिंवडी वाटर सप्लाई के पास, लालखड़ी) और ऑटो चालक मोहम्मद सलमान शेख हमीद (24, लालखड़ी) के रूप में हुई है। अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि लालखड़ी क्षेत्र में एक टीन शेड के नीचे ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी गैस रिफिलिंग करते हुए पाए गए।
यह भी पढ़े -अमरावती क्राइम ब्रांच ने मुंबई के ड्रग माफिया को पकड़ा, 78 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, बाजार मूल्य 12 लाख से अधिक
लिस ने भारत कंपनी का खाली घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और एमएच-27-डीजे-0854 नंबर का ऑटो जब्त किया है। इस मामले में नागपुरी गेट पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई अपराध शाखा के प्रमुख पीआई संदीप चव्हाण के नेतृत्व में एपीआई मनीष वाकोडे, हेड कॉन्स्टेबल सतीश देशमुख, फिरोज खान, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, नाजिमोद्दीन सैय्यद और रणजीत गावंडे की टीम ने की है।
Created On :   25 March 2026 3:00 PM IST














