- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती-बडनेरा के 125 गांवों में...
Amravati News: अमरावती-बडनेरा के 125 गांवों में 9-10 को बंद रहेगी जलापूर्ति

Amravati News अमरावती व बडनेरा शहर में मंगलवार 7 अप्रैल को पूरे दिन पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। उसी प्रकार विश्रोली क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना से जुड़े 125 गांवों में 9 और 10 अप्रैल को पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
मजीप्रा प्रशासन के अनुसार, अमरावती-बडनेरा शहर जलापूर्ति योजना में मंगलवार व विश्रोली क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना की 600 मिमी व्यास की मुख्य पाइप लाइन पर ‘अल्ट्रा सोनिक जलमापक’ लगाने का कार्य 9 और 10 अप्रैल को किया जाएगा। इसके साथ ही 125 गांवों की विस्तारित जलापूर्ति योजना से संबंधित अशुद्ध जलवाहिनी के कार्य भी इसी अवधि में पूरे किए जाएंगे।
इन तकनीकी कार्यों के चलते 9 और 10 अप्रैल को पूरे विश्रोली क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना से जुड़े 125 गांवों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं अमरावती-बडनेरा शहर के जिस क्षेत्र में इस दिन मतलब 7 तारीख (मंगलवार) को नल आते हंै, उन क्षेत्रों को 8 अप्रैल (बुधवार) को जलापूर्ति की जाएगी। शेष क्षेत्रों में दूसरे दिन नल आयेंगे। जिससे जिन क्षेत्रो में 6 अप्रैल (सोमवार) को नल आएंगे उन क्षेत्रों को अब सीधे 9 अप्रैल (गुरुवार) को पानी मिलेगा।
Created On :   7 April 2026 3:59 PM IST














