- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के वनक्षेत्र...
Amravati News: महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के वनक्षेत्र में बाघ का शव मिला, जहर देने की आशंका

Amravati News मध्यप्रदेश के खकनार रेंज अंतर्गत पाचोरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 एक बाघ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प से सटा हुआ है, जिसके चलते दोनों राज्यों के वन विभाग ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
चुनखड़ी और नानानगरी गांव के समीप दातनपहाड़ी क्षेत्र में, जो मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा के पास स्थित है, बाघ का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, लेकिन मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे।
विष प्रयोग की आशंका : सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पानी के स्रोत के माध्यम से विषप्रयोग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल दोनों राज्यों के वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।
Created On :   4 April 2026 3:01 PM IST













