Amravati News: ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई बच्चू कडू की मुश्किलें , एक के बाद एक शिकायत

ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई बच्चू कडू की मुश्किलें , एक के बाद एक शिकायत
तायडे के बाद अब तिरमारे की भी थाने में रिपोर्ट

Amravati News पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू की 3 मिनट 11 सेकंड की एक ओडियो क्लिप ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। अचलपुर विधायक प्रवीण तायडे के चचेरे भाई अभिजीत दिगांबर तायडे की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला दर्ज होने के बाद अब चांदूर बाजार के भाजपा नेता गोपाल तिरमारे ने भी उनकी हत्या का षडयंत्र रचे जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है।

शिकायत में उस ओडियो क्लिप का हवाला दिया गया है, जिसमें उनका भी नाम लिया जा रहा है। इस बीच विधायक प्रवीण तायडे ने शनिवार को अमरावती में पत्र परिषद लेकर बच्चू को बिच्छू करार देते हुए यवतमाल के उस खूनी गिरोह की जांच किए जाने की मांग की, जिसका जिक्र ओडियो क्लिप में स्पष्ट सुना जा रहा हंै।

फॉरेन्सिक जांच के लिए कल भेजेंगे : वह ओडियो क्लिप और संबंधित मोबाइल फॉरेन्सिक जांच के लिए सोमवार, 6 अप्रैल को भेजेंगे। फॉरेन्सिक रिपोर्ट में और सबूत हाथ लगने पर ही बच्चू कडू को गिरफ्तार करेंगे, तुरंत नहीं पकड़ेंगे। -विशाल आनंद, एसपी


Created On :   4 April 2026 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story