Amravati News: पेंच से निकला जीपीएस युक्त गिद्ध लखाड़ पहुंचा ,सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

पेंच से निकला जीपीएस युक्त गिद्ध लखाड़ पहुंचा ,सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी
तेजी से घट रही है गिद्धों की संख्या

Amravati News पर्यावरण असंतुलन के कारण गिद्धों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। पर्यावरण के सफाई कामगार के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। दो दिन पहले यहां पर दुर्लभ गिद्ध दिखाई देने से लोगों में उत्सुकता फैल गई। गिद्ध के शरीर पर जीपीएस यंत्र और पैर में यूनिक कोड पट्टी लगी थी। जांच में पुष्टि हुई कि यह पक्षी पेंच व्याघ्र प्रकल्प के गिद्ध संरक्षण केंद्र से छोड़ा गया है।

वन विभाग के अनुसार गिद्ध पेंच से उड़ान भरकर नरखेड, अकोला होते हुए अकोट मार्ग से लखाड़ पहुंचा। भोजन की कमी के कारण वह यहां एक पेड़ पर रुक गया था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की और परतवाड़ा के पशु चिकित्सक डॉ. चंद्रकांत धंदर ने स्वास्थ्य परीक्षण में गिद्ध को पूरी तरह स्वस्थ बताया।

वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है और सक्षम होने पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि टैग लगे पक्षी दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत सूचना दें।

Created On :   27 Feb 2026 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story