बाजार: दाम गिरते ही मंडी से गायब हुई तुअर

दाम गिरते ही मंडी से गायब हुई तुअर
पिछले साल भी दाम गिरने से किसानों ने नहीं बेची थी तुअर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। खरीफ के मौसम में ली गई तुअर की फसल अब किसानों के घर में पहुंच चुकी है। इस कारण पिछले वर्ष दाम बढ़ने के इंतजार में किसानों ने तुअर अपने गोदाम में जमा कर रखा था। वह अब बेचने मार्केट में लाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन मार्केट में लगातार गिरते दामों के कारण तुअर फिर से मार्केट से गायब होती जा रही है। 2023 के अंतिम दिन शनिवार को जब कृषि मंडी बंद हुई तब तुअर के दाम 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल थे। किंतु सोमवार 1 जनवरी को जब मंडी खुली तो दाम 2 हजार रुपए क्विंटल कम हो गए थे। सोमवार को तुअर की खरीदी 6 हजार रुपए क्विंटल से हुई। दाम गिरने से केवल 26 क्विंटल तुअर ही खरीदी की गई।

बता दें कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने तुअर खरीदी के अंतिम चरण में दाम बढ़ने के इंतजार में तुअर का माल अपने घर में रखा था। वह तुअर फिलहाल मंडी में बेचने लाई जा रही है। लेकिन मंडी में तुअर के दाम तेजी गिर रहे हैं। 23 दिसंबर को अमरावती मंडी में 9 हजार रुपए क्विंटल से तुअर खरीदी की गई। उस दिन 71 क्विंटल तुअर की आवक रही। 26 दिसंबर को जब मंडी खुली तो तुअर के दाम 300 रुपए से गिरकर 8 हजार 700 पर पहुंच गये। 26 दिसंबर को 106 क्विंटल की आवक रही। समूचे सप्ताह भर कम-जादा प्रमाण में तुअर के दाम गिरते गये और वर्ष 2024 के पहले दिन तुअर के दाम में प्रति क्विंटल 2 हजार रुपए की गिरावट देखी गई। 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के दाम से तुअर खरीदी जाने से केवल 26 क्विंटल की आवक मंडी में रही।

Created On :   3 Jan 2024 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story