रंगेहाथ पकड़ाए चोर: घर में चोरी कर रहे दो आरोपियों को लोगों ने पीटा

घर में चोरी कर रहे दो आरोपियों को लोगों ने पीटा
परतवाड़ा के येणीपांढरी की घटना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। परतवाड़ा येणीपांढरी निवासी संतोष बैठे के घर देर रात दो चोर घर में दाखिल होकर जेवरात चुरा रहे थे। तभी घर के लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा। परिसर के लोगों ने जमकर उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। मामले में पुलिस ने आरोपी चेतन धोटे, गजानन क्षीरसागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परतवाड़ा थाना क्षेत्र के येणीपांढरी निवासी संतोष बैठे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बाहर गए थे। रात 10-11 बजे के बीच आरोपी चेतन धोटे और गजानन क्षीरसागर ने ताला तोड़कर घर में दाखिल होकर सोने के लाखों रुपए के जेवरात चुरा रहे थे। तभी पड़ोसियों ने संतोष बैठे को इसकी जानकारी दी। संतोष और आसपास के लोग जमा होकर दोनों चोरों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस के आने तक लोगों ने चोरों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेतन धोटे, गजानन क्षीरसागर को हिरासत में लिया। संतोष बैठे की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

Created On :   3 Jan 2024 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story