ठगी: जीवन साथी एप पर हुई पहचान, नामी कंपनी का मालिक बताकर महिला चिकित्सक को ठगा

जीवन साथी एप पर हुई पहचान, नामी कंपनी का मालिक बताकर महिला चिकित्सक को ठगा
  • अमरावती आकर ले गया 3.80 लाख रुपए
  • बिना जांच पड़ताल रकम देना पड़ा महंगा
  • कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, अमरावती । जीवनसाथी वेबसाइट पर हुई पहचान एक महिला डॉक्टर को महंगी पड़ गई। आरोपी ने महिला से बड़ी रकम ऐंठकर चूना लगा दिया। शहर की महिला डॉक्टर के जीवन साथी वेबसाइट पर पुणे में रहनेवाले एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। इस बीच महिला की शादी होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से सोशल साइड्स के जरिए संपर्क में थे। जहां आरोपी ने खुद को अंतरराष्ट्रीय नेशनल ह्यूमन राइट का अध्यक्ष और स्वामी प्लाजमा कंपनी का मालिक बताया। कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर महिला डॉक्टर को 3 लाख 80 हजार रुपए से ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रतीक संजय देवरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जिला अस्पताल मेंं कार्यरत महिला डॉक्टर ने एक साल पहले जीवन साथी एप पर पंजीयन किया था। तब जीवन साथी वेबसाइट पर पुणे निवासी प्रतीक देवरे के साथ महिला की पहचान हुई। दोनों के बीच सहमति नहीं बनी इसलिए महिला ने शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन कुछ माह बाद प्रतीक ने महिला के वॉट्स एप से संपर्क कर मैसेज करने लगा। महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी शादी हो गई है। इसके बाद भी प्रतीक देवरे मैसेज कर रहा था।

महिला को बताया कि नाशिक के स्वामी प्लाजमा कंपनी का मालिक है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ह्युमन राइट का अध्यक्ष है। महिला को कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। जिससे फायदा कर देने का झांसा देता रहा। महिला प्रतीक पर विश्वास करने लगी। इसबीच 22 सितंबर 2023 को प्रतिक अमरावती में आया और महिला डॉक्टर से मिला। तब महिला ने 3 लाख 80 हजार रुपए प्रतीक को दिए। लेकिन रुपए लेकर प्रतीक रफूचक्कर हो गया तब से उसका कोई अतापता नहीं है। तब महिला डॉक्टर ने सोमवार को कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी प्रतीक देवरे के खिलाफ धारा 420, 419 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   30 Jan 2024 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story