मारपीट: गोल्डन फाइबर के व्यवस्थापक की शिवसैनिकों ने की पिटाई

गोल्डन फाइबर के व्यवस्थापक की शिवसैनिकों ने की पिटाई
महिलाओं ने भी लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, अमरावती । गोल्डन फाइबर के व्यवस्थापक की शिवसेना के पदाधिकारियों ने पिटाई की। जिससे नांदगांव पेठ एमआईडीसी परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्माण हुई थी। जानकारी के अनुसार शिवसेना की ओर से सोमवार को दोपहर के समय नांदगांव पेठ एमआईडीसी में कामगार सेना की स्थापना की। सभी पदाधिकारियों ने कामगारों की उपस्थिति में बोर्ड का अनवारण किया।

गोल्डन फाइबर के व्यवस्थापक जेएस रावत ने कामगारों को संगठन में न जाने के लिए धमकाया। इसबीच बोर्ड के अनावरण कार्यक्रम के बाद शिवसेना पदाधिकारी और अरुण पडोले, संतोष बद्रे, वेदांत तालन, महेंद्र गाडे, प्रफुल तायडे आदि ने व्यवस्थापक रावत से भेंट करने की इच्छा व्यक्त की। किंतु रावत ने उन्हें मिलने से इंकार किया। इसी समय कुछ महिलाओं ने व्यवस्थापक रावत पर गलत भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। शिवसेना पदाधिकारियों ने सीधे कैबिन में पहुंचकर रावत को इस बारे में पूछताछ की। रावत ने पदाधिकारियों को कैबिन से बाहर जाने कहा। शिवसेना पदाधिकारियों ने उन्हें पीटना शुरू किया। नांदगांव पेठ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर विवाद को शांत किया।

Created On :   12 Dec 2023 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story