जांच: दर्शनार्थी की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु

दर्शनार्थी की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु
नाले के पास मिला शव

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अंबादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु का शव नाले के पास मिलने से परिसर में सनसनी मच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के आठनेर निवासी नत्थूजी पंडागडे (40) हमेशा अंबादेवी के दर्शन के लिए आना-जाना करता था। मंगलवार को दोपहर 3 बजे दर्शन करने के लिए घर से निकला। देर रात तक घर न लौटने से उसके बेटे राहुल ने मंदिर के लोगों से संपर्क किया। जांच करते समय पता चला कि कमलेश पंडागडे का शव मोर्शी थाने के धारुड स्थित नाले के पास से बरामद हुआ है। मोर्शी पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या की ठोस वजह पता न चलने से फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   13 Oct 2023 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story