हादसा: मधुमक्खी के हमले में महिला मजदूर की मृत्यु

मधुमक्खी के हमले में महिला मजदूर की मृत्यु
खेत से काम कर लौट रही थी महिला

डिजिटल डेस्क, अमरावती | फ्रेजरपुरा के राजुरा बेडा परिसर निवासी शालिनी बमनोटे खेत से काम कर लौट रही थी। रविवार की दोपहर महिला पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। रविवार की सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। फ्रेजरपुरा के राजुरा बेडा निवासी शालिनी बमनोटे (45) रोजाना की तरह रविवार की दोपहर 5 बजे खेत से काम कर घर लौट रही थी। इस समय गांव से थोड़ी दूरी पर मधुमक्खी के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया। लेकिन बुरी तरह से घायल होने के चलते निजी अस्पताल में रेफर किया था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Created On :   26 Dec 2023 10:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story