खौफ: अमरावती में बंदर के काटने से महिला गंभीर

अमरावती में बंदर के काटने से महिला गंभीर
जंगल के बंदर अब सीधे शहर में आ रहे

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दर्यापुर शहर में पिछले कुछ दिनों से बंदरों के उत्पात और हमले से लोग त्रस्त हो गए हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग मामले में उदासीन बना है। बंदर द्वारा किए गए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सिविल लाइन निवासी शुभांगी सचिन दोनोडे पर बंदर ने हमला कर दिया। जंगल के बंदर अब सीधे शहर में आ रहे हैं और इंसानों पर सीधा हमला कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली शुभांगी सचिन दोनोडे को बंदर के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर मौजूद इलाके के नागरिक रामेश्वर चव्हाण ने महिला को बंदर से बचाने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले भी बंदर के हमले में कुछ लोग घायल हो चुके हैं।

Created On :   7 Oct 2023 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story