अनूपपुर: कोहरे की वजह से ट्रक से टकराया मैजिक वाहन, 3 की मौत 4 घायल

कोहरे की वजह से ट्रक से टकराया मैजिक वाहन, 3 की मौत 4 घायल
अन्य घटना में यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर।

मंगलवार को बारिश का दौर थमते ही कोहरे की चादर ने ढंक लिया। घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम हो गई थी। इसकी वजह से दो सड़क हादसे भी हुए। पहले हादसे में मैजिक वाहन ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारी जिसकी वजह से दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीसरी घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी घटना बुधवार के तड़के हुई जहां यात्री बस सामने से आ रहे ट्रेलर को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य के पेंड्रा में साप्ताहिक बाजार रहता है। जैतहरी निवासी आधा दर्जन से ज्यादा लोग बाजार से वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 2764 मे सवार होकर लौट रहे थे तभी जैतहरी थाना अंतर्गत लपटा ग्राम में सड़क में आगे चल रहे ट्रक क्रमांक एमपी 65 एच 0296 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मैजिक वाहन में सवार प्रवीण मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 जैतहरी तथा मोहम्मद सलीम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 जैतहरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी थाने से थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वही १०० डायल भी मौके पर पहुंच गई इसके बाद घायल अनिल सोनी, लीलावती, नीलेश नामदेव, इंद्रवती वंशकार तथा मुन्नी बाई राठौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुन्नीबाई राठौर की मौत हो गई। शेष घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की वजह से मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

अन्य घटना में यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

वहीं दूसरी घटना में वेंकटनगर में बुधवार की भोर लगभग 3 बजे प्रयागराज से से बिलासपुर जा रही प्रयाग बस क्र एमपी 18पी 8199 वेंकटनगर पेंड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में यात्री भी सवार थे, जिन्हें कोई चोटे नहीं आई है। बस ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस वेंकटनगर के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की वजह से अनियंत्रित होकर बस ड्राइवर ने बस को रोड से नीचे उतार दिया। जिससे गंभीर हादसा होने से बच गया।

Created On :  

Tags

Next Story