बालाघाट न्यूज: एसआईटी जांच में चार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

एसआईटी जांच में चार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
एसआईटी ने जांच में महिला को बिना पर्याप्त विधिक आधार थाने में रोकने, रोजनामचाप्रविष्टि में देरी और सूर्यास्त के बाद गिरफ्तारी के लिए सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति नहीं लेने जैसी अनियमितताएं पाई हैं

डिजिटल डेस्क,बालाघाट। किरनापुर थाने में महिला और उसके पति को कथित रूप से अवैध रूप से रोकने तथा कार्रवाई में नियमों के उल्लंघन के मामले में एसआईटी जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। एसआईटी ने जांच में महिला को बिना पर्याप्त विधिक आधार थाने में रोकने, रोजनामचा प्रविष्टि में देरी और सूर्यास्त के बाद गिरफ्तारी के लिए सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति नहीं लेने जैसी अनियमितताएं पाई हैं। जांच में केवल महिला के देवर के कथित इकबालिया साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने तथा महिला और उसके पति को डराने-धमकाने व दबाव डालकर संस्वीकृति कराने के तथ्य भी प्रमाणित बताए गए हैं। इसके आधार पर धारा 127, 120, 115(2), 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, न्यायालय में पेशी के दौरान महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी। मामले की आगे की विवेचना जारी है।


Created On :   23 Sept 2026 6:37 PM IST

Tags

Next Story