खौफ: व्याला इलाके में बाघ की हलचल से रहवासियों में दहशत

व्याला इलाके में बाघ की हलचल से रहवासियों में दहशत
  • बाघ की हलचल
  • रहवासियों में दहशत

डिजिटल डेस्क, बालापुर. तहसील के व्याला, खिरपुरी इलाके में बीते पांच दिनों से तेंदुए ने डेरा डाल दिया है। इस परिसर के जंगल में तेंदुआ किसानों को दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं व्याला परिसर में तेंदुआ के पगमार्क भी पाए गए हैं। जिससे लोग डर के साए में जी रहे हैं। वनविभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। वनविभाग और स्थानीय ग्रामपंचायत प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने का आवाहन किया है। शहर के समिप नया हिंगणा परिसर के एक गोदाम के दो मजदूरों पर तेंदूए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बीते सप्ताह में यह घटना घटी थी। जिसके बाद तेंदुआ गंगा नगर परिसर, खिरपुरी परिसर में दिखाई दिया

अब गुरूवार को तेंदुआ व्याला पेठ के खेतों में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वनविभाग के दस्ते ने तलाशी शुरु की। तब पैरों के निशान पाए गए, लेकिन यह निशान तेंदुए के पैरों के नहीं हैं, ऐसा वनविभाग के अधिकारियों का कहना है। फिर भी विभाग की रेस्क्यू टीम में वनपाल आर. टी. जगताप, वनरक्षक एन. एम. मोरे, चालक आलासिंग, यशपाल, म्हातारमारे, बाल कालने ने व्याला परिसर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। वनविभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने का आवाहन किया है। वहीं किसी भी अफवाओं पर विश्वास न रखने को कहा है। अगर तेंदुआ दिखाई दिया, तो तुरंत वनविभाग को जानकारी देने का आवाहन किया है।


Created On :   17 Sep 2023 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story