तेज रफ्तार कार की ऑटो से टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार कार की ऑटो से टक्कर, एक की मौत
  • कार की ऑटो से टक्कर
  • एक की मौत
  • छत्तीसगढ़ के रहने वाले 35 वर्षीय शख्स की मौत

डिजिटल डेस्क, बालापुर। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मारी। निंबा मोड़ से अंदुरा के बीच घटी इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के रहने वाले 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अकोट से शेगांव की ओर तेज रफ्तार जा रही कार क्रमांक एमएच 49 एएस 9825 ने मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो तो टक्कर मार दी। ऑटो क्रमांक. एमएच २८ पी २१८ को सामने से टक्कर लगी। दुर्घटना में ऑटो सवार मजदूर घायल हो गए। मजदूरों को अस्पताल ले जाते समय राजकुमार नेताम की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उरल पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्य किया था। मामले में जांच उरल पुलिस कर रही है।

साप्ताहिक बाजार जा रहे थे मजदूर

ईंट भट्‌टा पर काम करने वाले मजदूर आडसुल के साप्ताहिक बाजार में जरूरत का सामान खरीदने जा रहे थे। दोपहर के वक्त हादसा हुआ।

Created On :   2 Jun 2023 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story