कर्ज में डूबा: छोटी सी जमीन पर काम करने वाले किसान ने लगाई फांसी

छोटी सी जमीन पर काम करने वाले किसान ने लगाई फांसी
  • किसान ने लगाई फांसी
  • आर्थिक तंगी से था परेशान

डिजिटल डेस्क, बालापुर। तहसील के ग्राम लोहारा के एक किसान ने खेती में हो रहे नुकसान के चलते खुदकुशी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत भिकाजी मोरे उम्र 51 साल ने अपने घर के समीप बौद्ध विहार के कमरे में फंदा लगाकर जीवनयात्रा समाप्त कर ली। उरल घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। मृतक नवनीत मोरे के घर का काम चल रहा था, जिसके कारण वह अकेले ही देखरेख कर रहे थे। लगातार खेतों में फसलों को हो रही हानि के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसान ने निराशा में खुदकुशी का आत्मघाती कदम उठाया। इस तरह की चर्चा चल रही है। गांव में इस घटना के कारण शोक व्याप्त हो गया है।

Created On :   10 Oct 2023 12:48 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story