- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- डायल-112 की तत्परता से पौने दो घंटे...
Beed News: डायल-112 की तत्परता से पौने दो घंटे में लूटी गई कार बरामद

Beed News नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाली डायल-112 प्रणाली और शिवाजीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मारपीट कर छीनी गई स्विफ्ट डिजायर कार महज पौने दो घंटे में बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में अंबिका नगर और शाहूनगर परिसर में गुंडागर्दी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, फिर्यादी अशोक दत्तात्रय करांडे (42), मूल निवासी कोलगांव, तहसील गेवराई तथा वर्तमान निवासी सौभाग्य लॉन्स के सामने, शांतिनिकेतन स्कूल के पास, बीड, अपने घर के सामने मित्र की स्विफ्ट डिजायर कार (एमएच 23 एडी 1424) लेकर खड़े थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उन्हें धमकाते हुए कार देने की मांग की।
करांडे ने कार देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें जबरन कार से बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद करांडे ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़े -15 तोला सोना और नकदी समेत 24 लाख 80 हजार रुपए का माल चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने करांडे से आरोपियों का हुलिया और उनके भागने की दिशा की जानकारी हासिल की। इसके बाद तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अंबिका चौक परिसर से लूटी गई कार बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर हनुमान वाघमारे (25), निवासी अंबिका चौक, शाहूनगर, बीड और प्रीतम गणेश हनवते (19), निवासी उमाकिरण संकुल के पास, शाहूनगर, बीड के रूप में हुई है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े -21 गणेश पीठों में नौवां पीठ है राक्षसभुवन का विज्ञान गणेश, अहिल्याबाई होलकर ने कराया था मंदिर का जीर्णोद्धार
Created On :   22 Sept 2026 5:09 PM IST













