झमाझम बारिश: लंबे इंतजार के बाद हुई तेज बारिश से किसानों और नागरिकों को मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

लंबे इंतजार के बाद हुई तेज बारिश से किसानों और नागरिकों को मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
  • फसलों को नुकसान के बावजूद जलापूर्ति और मवेशियों के लिए बारिश से जगी उम्मीद
  • गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

डिजिटल डेस्क, बीड़. बारिश की लंबी खामोशी के बाद रविवार को बीड जिले के केज, बीड और आष्टी तहसील के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। अचानक हुई तेज बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर उम्मीद की किरण दिखाई दी, वहीं गर्मी और उमस से परेशान नागरिकों को भी राहत मिली। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जलस्रोतों पर दबाव बढ़ने लगा था और जलापूर्ति का संकट गहराने की आशंका थी।

रविवार को दोपहर बाद कई गांवों में कुछ देर तक जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण सड़कें और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। हालांकि, बारिश की कमी के कारण खरीफ फसलों को पहले ही काफी नुकसान पहुंच चुका है। ऐसे में किसानों के लिए यह बारिश तत्काल बड़ी राहत तो है, लेकिन फसलों और जलस्रोतों को पर्याप्त लाभ पहुंचाने के लिए अभी और बारिश की जरूरत है। पीने के पानी और मवेशियों के लिए जलापूर्ति का संकट दूर करने के लिए भी लगातार अच्छी बारिश जरूरी है।

Created On :   20 Sept 2026 7:28 PM IST

Tags

Next Story