- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- चलती कार में अचानक लगी आग, हादसे...
Beed News: चलती कार में अचानक लगी आग, हादसे में बाल बाल बचे सवार डॉ दंपती - मामले की जांच शुरु

Beed News. तहसील के महाजनवाडी इलाके में 15 फरवरी की सुबह चलती कार में अचानक आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कार में सवार डॉ दंपती बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डॉ भारत मेंगडे और उनकी पत्नी प्रतिभा मेंगडे, निवासी लिंबागणेश, रविवार सुबह कार (एमएच 23 वाय 2321) से अपने खेत जा रहे थे। महाजनवाडी परिसर में पहुंचते ही चलती कार से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए दंपती ने तुरंत कार रोकी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। महाजनवाडी के सरपंच समेत स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।
Created On :   15 Feb 2026 8:20 PM IST












