- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- सड़क दुर्घटना, बाइक ने मारी...
Beed News: सड़क दुर्घटना, बाइक ने मारी टक्कर,एक मजदूर की मौत

Beed News तलवाडा पुलिस थाने क्षेत्र से गेवराई -माजलगांव महामार्ग पर राजुरी मला परिसर में 26 दिंसबर को रात के 9 बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक ने गन्ना कटाई मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि बाइक सवार घायल होने से अस्पताल में उपचार जारी है। 27 दिसंबर की सुबह शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया।
यह भी पढ़े -बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल विश्व रिकॉर्ड बराबरी के साथ एन से-यंग ने जीता 11वां खिताब, पुरुषों में पोपोव की जीत
जानकारी के अनुसार गन्ना कटाई मजदूर एकनाथ पवार (40)(निवासी राजुरी मला त.गेवराई जिला बीड)यह एक खेत में गन्ना कटाई कर घर की ओर जा रहा था उसी वक्त पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने जोरों से टक्कर मार दी। इस हादसे में एकनाथ की मौके पर ही मौत हुई । जबकि बाइक पर सवार तुषार चंद्रकात जगताप ( 25)( निवासी शेलू मारफला)घायल हुआ।
कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर घायल को अस्पताल में दाखिल किया। घायल का उपचार जारी है।इस मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   27 Dec 2025 6:16 PM IST













