कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा, धारूर में साढ़े पांच लाख का गुटखा जब्त, दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा, धारूर में साढ़े पांच लाख का गुटखा जब्त, दो गिरफ्तार
  • साढ़े पांच लाख रुपये का गुटखा जब्त
  • गुटखा माफियाओं पर गिरी गाज
  • गुटखा, वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 31 लाख 62 हजार 80 रुपये का मुद्देमाल जब्त

Beed News. महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित पान मसाला और तंबाकू की अवैध तस्करी करने वाले गुटखा माफियाओं पर धारूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े पांच लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है। इस कार्रवाई में गुटखा, वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 31 लाख 62 हजार 80 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक व्यंकटराम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केज और धारूर पुलिस ने आडस-धारूर रोड स्थित डूबे प्लॉटिंग परिसर में नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की इनोव्हा क्रिस्टा कार (एमएच-14 जीयू-0699) संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम सय्यद कलीम निजाम सय्यद (42, फुलेनगर, माजलगांव) बताया। वाहन में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल अहाद जुबेर सिद्दीकी (19, अशोकनगर, माजलगांव) बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब साढ़े पांच लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा मिला। साथ ही 24 लाख रुपये कीमत की कार और एंड्रॉइड मोबाइल फोन सहित कुल 31 लाख 62 हजार 80 रुपये का सामान जब्त किया गया।

पुलिस कर्मचारी नाना निगुळे की शिकायत पर धारूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सय्यद कलीम निजाम सय्यद और अब्दुल अहाद जुबेर सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों में शुभम कन्नोरेटी, जुबेर एजाज सिद्दीकी, त्रिंबक डुक्करे और अशोक संक्राते (सभी निवासी माजलगांव) का समावेश बताया गया है।

यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी चेतना तिडके, सहायक पुलिस अधीक्षक व्यंकटराम तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक सचिन पांडकर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक देविदास वाघमोडे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Created On :   10 May 2026 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story