- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- वडापाव की दुकान पर बैठे बुजुर्ग की...
सनसनीखेज घटना: वडापाव की दुकान पर बैठे बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Beed News. केज तहसील के सुर्डी गांव में मामूली विवाद के चलते बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युसूफ वडगांव पुलिस थाने में शिकायतकर्ता बालाजी खुशालराम ठोंबरे (निवासी सुर्डी, तहसील केज, जिला बीड) ने 5 मई की रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता खुशालराम बलभीम ठोंबरे सुर्डी फाटा स्थित वडापाव की दुकान पर बैठे हुए थे। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही पड़ोसी मंगेश भारत माने ने पुराने विवाद की रंजिश के चलते लकड़ी की लाठी से खुशालराम ठोंबरे पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -धारूर में नशे में धुत युवकों का हंगामा, पुलिस उपनिरीक्षक पर पथराव, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में युसूफ वडगांव पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 124/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को आरोपी के कुंभेफल क्षेत्र में होने की गोपनीय सूचना मिली। इसके आधार पर तकनीकी जांच और पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी मंगेश भारत माने (29 वर्ष, निवासी सुर्डी) को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मच्छिंद्रनाथ शेंडगे द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
Created On :   6 May 2026 6:42 PM IST












