Bhandara News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 602 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 602 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद
  • जिले के 72 गांवों के 2 हजार 233 किसान हुए प्रभावित
  • मोहाड़ी और तुमसर तहसील में सर्वाधिक नुकसान

Bhandara News जिले में पिछले सप्ताह में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। 2 से 6 मई के बीच बारिश और ओलावृष्टि से जिले में बड़े पैमाने हुई पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के प्राथमिक अनुमान के अनुसार जिले के 72 गांवों में कुल 602.90 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे 2 हजार 233 किसान प्रभावित हुए हैं।

जिले में सर्वाधिक नुकसान मोहाड़ी और तुमसर तहसील में दर्ज किया गया है। मोहाड़ी तहसील में 18 गांव प्रभावित हुए। जिसमें 693.50 हेक्टेयर में से 395.50 हेक्टेयर के फसलों को नुकसान पहुंचा। तुमसर तहसील में कुल 40 गांव प्रभावित हुए। 3, हजार 362 हेक्टेयर में से 200 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित हुई। पवनी तहसील 4 गांव बेमौसम बारिश के कारण प्रभावित हुए एवं 6.40 हेक्टेयर नुकसान की फसलों का नुकसान हुआ। भंडारा, साकोली, लाखनी, लाखांदूर: नुकसान नहीं के बराबर रहा। पिछले सप्ताह हुई बारिश से कुल 72 गावों की 602.90 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित हुई है।

खड़ी फसल बिछ गई : जिले में पिछले सप्ताह के दौरान हुई बारिश के कारण ग्रीष्मकालीन धान, मक्का और आम जैसे फलों की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। कई जगह तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें गिर गईं। कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यह प्राथमिक अनुमान है। वास्तविक आंकड़े प्रत्यक्ष सर्वेक्षण के बाद बदल सकते हैं। प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अगले दो दिन फिर आंधी के साथ बारिश का अनुमान : मौसम विभाग ने 8 मई से लेकर से 10 मई तक पूर्व विदर्भ में गाज एवं आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत 8 मई को शाम के समय आसमान में बादल छाए। हवा में ठंडक का एहसास बना। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का आह्वान किया है।


Created On :   9 May 2026 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story