Bhandara News: गांव में उत्पात मचा रहे जंगली सुअर का किया रेस्क्यू ,वनकर्मियों ने रेवाबाई जंगल क्षेत्र में छोड़ा सुरक्षित

गांव में उत्पात मचा रहे जंगली सुअर का किया रेस्क्यू ,वनकर्मियों ने रेवाबाई जंगल क्षेत्र में छोड़ा सुरक्षित
  • जाल की मदद से वनकर्मियों ने पकड़ा
  • पकड़ने के दौरान वनकर्मियों पर हमले की कोशिश, कई दिनों से दहशत में थे ग्रामीण

Bhandara News सिहोरा गांव की घनी आबादी में पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे एक बड़े जंगली सुअर को वन विभाग की टीम ने बुधवार, 9 सितंबर को जाल की मदद से सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान जंगली सुअर ने वनकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वनकर्मियों ने सूझबूझ और सावधानी से उसे काबू में कर लिया। बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सुअर को जंगल परिसर में छोड़ दिया गया।

पिछले कुछ दिनों से सिहोरा परिसर में जंगली सुअरों का झुंड घूम रहा था। इनमें से एक बड़ा सुअर गांव की घनी बस्ती में घुस आया था। वह सुबह, दोपहर और शाम सड़कों पर घूमता दिखाई देता था। भोजन की तलाश में घरों के आंगन तक पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। वनपरिक्षेत्र अधिकारी छगनलाल रहांगडाले के मार्गदर्शन में तुमसर, हरदोली और बपेरा वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह सूअर की तलाश शुरू की। करीब एक से दो घंटे तक परिसर में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद सूअर फिर दिखाई दिया। इसके बाद वनकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर जाल की मदद से उसे पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान सूअर ने वनकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित काबू में कर लिया। घटना में किसी वनकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

रेस्क्यू अभियान में हरदोली क्षेत्र सहायक डी.ई. यादव, सोड्या बीट के वनरक्षक डी.के. गायकवाड़, पचारा बीट के वनरक्षक ए.बी. भिवगड़े तथा आरआरटी तुमसर के सूरचंद पंधरे, साहिल चोबे, सेवक पारधी, अजय निमकर, छबिलाल रहांगडाले और सुमित देवरे शामिल रहे। वनमजदूर छबीलाल चांदेवार ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया। सुअर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे रेवाबाई जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इससे कई दिनों से दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

Created On :   10 Sept 2026 2:54 PM IST

Tags

Next Story